Mumbai Weather MI vs DC: अगर बारिश से रद्द हुआ MI vs DC मैच, तो किसकी खुलेगी किस्मत?

Mumbai Weather MI vs DC

Mumbai Weather MI vs DC: आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में होना है। लेकिन इस मुकाबले से पहले सारी निगाहें मैदान पर नहीं, बल्कि आसमान की ओर टिकी हैं। मुंबई में बीते कुछ घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने मैच के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट, 80% बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए अगले चार दिनों तक भारी बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। एक्यूवेदर के मुताबिक, आज मुंबई में दिन भर बारिश की 80% तक संभावना बनी हुई है। सुबह 10 बजे बारिश की 62%, 11 बजे 71%, और दोपहर 12 बजे तक 49% बारिश की संभावना जताई गई है।

Mumbai Weather MI vs DC

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए पॉइंट टेबल का गणित

अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस के 15 और दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे। दोनों टीमों का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ है, जो प्लेऑफ की तस्वीर साफ करेगा। बीसीसीआई ने मुकाबलों को पूरा कराने के लिए अतिरिक्त 120 मिनट का समय आरक्षित रखा है, ताकि मौसम से प्रभावित मैचों को संपन्न कराया जा सके।

दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’, मुंबई की जीत से टूर्नामेंट से बाहर

अगर मुंबई आज जीतती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। दिल्ली को अगर क्वालीफाई करना है, तो उसे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने ही होंगे। अगर आज दिल्ली हार जाती है, तो उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

प्लेऑफ की रेस में कौन-कौन टीमें पहुंचीं आगे

गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में बाकी बचे स्थान के लिए मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। मुंबई इंडियंस की मौजूदा फॉर्म और टीम की गहराई उनके पक्ष में जाती नजर आ रही है, लेकिन मौसम के मिजाज पर सब कुछ निर्भर करता है।

WhatsApp Icon Telegram Icon